Genesis 37:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne usako paahichan liya, aur kaha, han yah mere hee putra ka angarakha haai kisee dushtt pashu ne usako kha liya haai ni:sandeh yoosufa faad dala gaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पिता ने अंगरखे को देखा और पहचाना कि यह यूसुफ का है। पिता ने कहा, “हाँ, यह उसी का है। संभव है उसे किसी जंगली जानवर ने मार डाला हो। मेरे पुत्र यूसुफ को कोई जंगली जानवर खा गया।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पिता ने अंगरखे को पहचान लिया। वह बोले, ‘यह तो मेरे पुत्र का अंगरखा है। जंगली पशु ने उसे खा लिया। निस्‍सन्‍देह यूसुफ टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया।’
Hindi Bible HHBD
उस ने उसको पहिचान लिया, और कहा, हां यह मेरे ही पुत्रा का अंगरखा है; किसी दुष्ट पशु ने उसको खा लिया है; नि:सन्देह यूसुफ फाड़ डाला गया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उसको पहिचान लिया और कहा, “हाँ, यह मेरे ही पुत्र का अंगरखा है; किसी दुष्‍ट पशु ने उसको खा लिया है; नि:सन्देह यूसुफ फाड़ डाला गया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याकोब ने वस्त्र देखकर कहा, “यह मेरे पुत्र का ही वस्त्र है. किसी जंगली पशु ने उसे खा लिया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उसको पहचान लिया, और कहा, “हाँ यह मेरे ही पुत्र का अंगरखा है; किसी दुष्ट पशु ने उसको खा लिया है; निःसन्देह यूसुफ फाड़ डाला गया है।”