Genesis 37:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab usake bhaiyon ne us se kaha, kya sachamuch too hamare upar rajy karega? va sachamuch too ham par prabhuta karega? so ve usake svapnon aur usakee baton ke karan us se aur bhee adhaik baair karane lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसके भाईयों ने कहा, “क्या, तुम सोचते हो कि इसका अर्थ है कि तुम राजा बनोगे और हम लोगों पर शासन करोगे?” उसके भाईयों ने यूसुफ से अब और अधिक घृणा करनी आरम्भ की क्योंकि उसने उनके बारे में सपना देखा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भाइयों ने यूसुफ से कहा, ‘क्‍या तू हम पर शासन करेगा? क्‍या तू निश्‍चय ही हम पर राज्‍य करेगा?’ अतएव वे यूसुफ के स्‍वप्‍न और उसकी बातों के कारण उससे अत्‍यधिक घृणा करने लगे।
Hindi Bible HHBD
तब उसके भाइयों ने उस से कहा, क्या सचमुच तू हमारे ऊपर राज्य करेगा? वा सचमुच तू हम पर प्रभुता करेगा? सो वे उसके स्वप्नों और उसकी बातों के कारण उस से और भी अधिक बैर करने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसके भाइयों ने उससे कहा, “क्या सचमुच तू हमारे ऊपर राज्य करेगा? या क्या सचमुच तू हम पर प्रभुता करेगा?” इसलिये वे उसके स्वप्नों और उसकी बातों के कारण उससे और भी अधिक बैर करने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन उनके भाई कह उठे, “तो क्या तुम हम पर अधिकार करने का विचार कर रहे हो? क्या तुम सच में हम पर अधिकार कर लोगे?” इसके बाद वे योसेफ़ से और ज्यादा नफ़रत करने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसके भाइयों ने उससे कहा, “क्या सचमुच तू हमारे ऊपर राज्य करेगा? या क्या सचमुच तू हम पर प्रभुता करेगा?” इसलिए वे उसके स्वप्नों और उसकी बातों के कारण उससे और भी अधिक बैर करने लगे।