Genesis 37:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne aek aur svapn dekha, aur apane bhaiyon se usaka bhee yon varnn kiya, ki suno, maain ne aek aur svapn dekha haai, ki soorya aur chandrama, aur gyarah tare mujhe dandvata kar rahe haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यूसुफ ने दूसरा सपना देखा। यूसुफ ने अपने भाईयों से इस सपने के बारे में बताया। यूसुफ ने कहा, “मैंने दूसरा सपना देखा है। मैंने सूरज, चाँद और ग्यारह नक्षत्रों को अपने को प्रणाम करते देखा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यूसुफ ने एक और स्‍वप्‍न देखा। उसने अपने भाइयों को स्‍वप्‍न बताया। यूसुफ ने कहा, ‘देखो, मैंने आज एक और स्‍वप्‍न देखा है: सूर्य, चन्‍द्रमा और ग्‍यारह तारे झुककर मेरा अभिवाहन कर रहे हैं।’
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने एक और स्वप्न देखा, और अपने भाइयों से उसका भी यों वर्णन किया, कि सुनो, मैं ने एक और स्वप्न देखा है, कि सूर्य और चन्द्रमा, और ग्यारह तारे मुझे दण्डवत् कर रहे हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने एक और स्वप्न देखा, और अपने भाइयों से उसका भी यों वर्णन किया, “सुनो, मैं ने एक और स्वप्न देखा है, कि सूर्य और चन्द्रमा और ग्यारह तारे मुझे दण्डवत् कर रहे हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर योसेफ़ ने दूसरा सपना देखा. योसेफ़ ने कहा, “मैंने दूसरा सपना देखा है; मैंने सूरज, चांद और ग्यारह नक्षत्रों को मुझे प्रणाम करते देखा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने एक और स्वप्न देखा, और अपने भाइयों से उसका भी यह वर्णन किया, “सुनो, मैंने एक और स्वप्न देखा है, कि सूर्य और चन्द्रमा, और ग्यारह तारे मुझे दण्डवत् कर रहे हैं।”