Genesis 38:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unheen dinon men aeesa hua, ki yahooda apane bhaiyon ke pas se chala gaya, aur heera nam ek adullamavasee puroosh ke pas dera kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्हीं दिनों यहूदा ने अपने भाईयों को छोड़ दिया और हीरा नामक व्यक्ति के साथ रहने चला गया। हीरा अदुल्लाम नगर का था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक समय ऐसा हुआ कि यहूदा अपने भाइयों से अलग होकर चला गया। वह अदुल्‍लाम नगर के एक निवासी के पास रहने लगा जिसका नाम हीरा था।
Hindi Bible HHBD
उन्हीं दिनों में ऐसा हुआ, कि यहूदा अपने भाईयों के पास से चला गया, और हीरा नाम एक अदुल्लामवासी पुरूष के पास डेरा किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्हीं दिनों में ऐसा हुआ कि यहूदा अपने भाइयों के पास से चला गया, और हीरा नामक एक अदुल्‍लामवासी पुरुष के पास डेरा किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उन्हीं दिनों यहूदाह अपने भाइयों के बीच से निकलकर हीराह नामक अदुल्लामवासी व्यक्ति के साथ रहने चले गये.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्हीं दिनों में ऐसा हुआ कि यहूदा अपने भाइयों के पास से चला गया, और हीरा नामक एक अदुल्लामवासी पुरुष के पास डेरा किया।