Genesis 38:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
bahut samay ke beetane par yahooda kee patnee jo shooa kee bettee thee so mar gai fir yahooda shaek se choottkar apane mitra heera adullamavasee samet apanee bhed-bakaariyon ka un katarane ke liye timnath ko gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाद में शुआ की पुत्री यहूदा की पत्नी मर गई। यहूदा अपने शोक के समय के बाद अदुल्लाम के अपने मित्र हीरा के साथ तिम्नाथ गया। यहूदा अपनी भेड़ों का ऊन काटने तिम्नाथ गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बहुत दिन बीत गए। शूआ की पुत्री अर्थात् यहूदा की पत्‍नी की मृत्‍यु हो गई। उसने अपनी पत्‍नी के लिए शोक मनाया। जब शोक के दिन समाप्‍त हुए और उसको सान्‍त्‍वना प्राप्‍त हुई, तब वह अपने अदुल्‍लामी मित्र हीरा के साथ तिम्‍नाह नगर गया, जहाँ उसकी भेड़-बकरी का ऊन कतरने वाले रहते थे।
Hindi Bible HHBD
बहुत समय के बीतने पर यहूदा की पत्नी जो शूआ की बेटी थी सो मर गई; फिर यहूदा शोक से छूटकर अपने मित्रा हीरा अदुल्लामवासी समेत अपनी भेड़- बकरियों का ऊन कतराने के लिये तिम्नाथ को गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बहुत समय के बीतने पर यहूदा की पत्नी जो शूआ की बेटी थी, वह मर गई; फिर यहूदा शोक के दिन बीतने पर अपने मित्र हीरा अदुल्‍लामवासी समेत अपनी भेड़–बकरियों का ऊन कतरनेवालों के पास तिम्नाथ को गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बहुत समय बाद शुआ की पुत्री अर्थात् यहूदाह की पत्नी की मृत्यु हो गई. यहूदाह अपने शोक के समय के बाद अपनी भेड़ों के ऊन कतरने वालों के पास तिमनाह को गया. उसके साथ उसका मित्र अदुल्लामी हीराह भी था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बहुत समय के बीतने पर यहूदा की पत्नी जो शूआ की बेटी थी, वह मर गई; फिर यहूदा शोक के दिन बीतने पर अपने मित्र हीरा अदुल्लामवासी समेत अपनी भेड़-बकरियों का ऊन कतरनेवालों के पास तिम्नाह को गया।