Genesis 38:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur teen maheene ke peechhe yahooda ko yah samachar mila, ki teree bahoo tamar ne vyabhaichar kiya haai varan vah vyabhaichar se garbhvatee bhee ho gai haai. tab yahooda ne kaha, usako bahar le ao, ki vah jalai jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लगभग तीन महीने बाद किसी ने यहूदा से कहा, “तुम्हारी पुत्रवधु तामार ने वेश्या की तरह पाप किया है और अब वह गर्भवती है।” तब यहूदा ने कहा, “उसे बाहर निकालो और मार डालो। उसके शरीर को जला दो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लगभग तीन महीने के पश्चात् यहूदा को किसी ने बताया, ‘तुम्हारी बहू तामार ने व्यभिचार किया है। उसे व्यभिचार से गर्भ भी है।’ यहूदा ने कहा, ‘उसे बाहर निकालकर जला दो।’
Hindi Bible HHBD
और तीन महीने के पीछे यहूदा को यह समाचार मिला, कि तेरी बहू तामार ने व्यभिचार किया है; वरन वह व्यभिचार से गर्भवती भी हो गई है। तब यहूदा ने कहा, उसको बाहर ले आओ, कि वह जलाई जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
लगभग तीन महीने के बाद यहूदा को यह समाचार मिला, “तेरी बहू तामार ने व्यभिचार किया है; वरन् वह व्यभिचार से गर्भवती भी हो गई है।” तब यहूदा ने कहा, “उसको बाहर ले आओ कि वह जलाई जाए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लगभग तीन माह बाद यहूदाह को बताया गया, “तुम्हारी बहू ने व्यभिचार किया है और वह गर्भवती है.” यहूदाह ने कहा, “उसे बाहर लाओ ताकि उसे जला दें!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
लगभग तीन महीने के बाद यहूदा को यह समाचार मिला, “तेरी बहू तामार ने व्यभिचार किया है; वरन् वह व्यभिचार से गर्भवती भी हो गई है।” तब यहूदा ने कहा, “उसको बाहर ले आओ कि वह जलाई जाए।”