Genesis 38:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab use bahar nikal rahe the, tab us ne, apane sasur ke pas yah kahala bheja, ki jis puroosh kee ye vastuen haai, usee se maain garbhvatee hoon fir us ne yah bhee kahalaya, ki pahichan to sahee, ki yah muhar, aur vajooband, aur chhdee kis kee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसके आदमी तामार को मारने गए। किन्तु तामार ने अपने ससुर के पास सन्देश भेजा। तामार ने कहा, “जिस पुरुष ने मुझे गर्भवती किया है उसी की ये चीजें हैं। तब उसने उसे विशेष मुहर बाजूबन्द और टहलने की छड़ी दिखाई। इन चीजों को देखो। ये किसकी है? यह किस की विशेष मुहर, बाजूबन्द और रस्सी हैं? किसकी यह टहलने की छड़ी है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब लोग उसे बाहर निकाल रहे थे तब उसने अपने ससुर को यह सन्‍देश भेजा, ‘जिस व्यक्‍ति की ये वस्‍तुएँ हैं, उसका मुझे गर्भ है। कृपया ध्‍यान से देखिए कि ये वस्‍तुएँ−मोहर, डोरी और डण्‍डा−किस व्यक्‍ति की हैं?’
Hindi Bible HHBD
जब उसे बाहर निकाल रहे थे, तब उस ने, अपने ससुर के पास यह कहला भेजा, कि जिस पुरूष की ये वस्तुएं हैं, उसी से मैं गर्भवती हूं; फिर उस ने यह भी कहलाया, कि पहिचान तो सही, कि यह मुहर, और वाजूबन्द, और छड़ी किस की है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब उसे बाहर निकाला जा रहा था तब उसने अपने ससुर के पास यह कहला भेजा, “जिस पुरुष की ये वस्तुएँ हैं, उसी से मैं गर्भवती हूँ,” फिर उसने यह भी कहलाया, “पहिचान तो सही कि यह मुहर, और बाजूबन्द, और छड़ी किसकी हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उसे बाहर ला रहे थे, तो उसने अपने ससुर को यह संदेश भेजा, “मैं उस व्यक्ति से गर्भवती हूं जिसकी ये वस्तुएं हैं.” तामार ने कहा, “देखो, कि यह मुद्रामोहर, बाजूबन्द तथा लाठी किसकी है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब उसे बाहर निकाला जा रहा था, तब उसने, अपने ससुर के पास यह कहला भेजा, “जिस पुरुष की ये वस्तुएँ हैं, उसी से मैं गर्भवती हूँ,” फिर उसने यह भी कहलाया, “पहचान तो सही कि यह मुहर, और बाजूबन्द, और छड़ी किसकी हैं।”