Genesis 38:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahooda ne unhen pahichanakar kaha, vah to mujh se kam doshaee haai kyonki maain ne use apane putra shola ko n byah diya. aur us ne us se fir kabhee prasang n kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदा ने उन चीजों को पहचाना और कहा, “यह ठीक कहती है। मैं गलती पर था। मैंने अपने वचन के अनुसार अपने पुत्र शेला को इसे नहीं दिया।” और यहूदा उसके साथ फिर नहीं सोया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा ने उन्‍हें पहचान लिया। उसने कहा, ‘वह मुझसे अधिक धार्मिक है; क्‍योंकि मैंने उसके प्रति अपने कर्त्तव्‍य को पूरा नहीं किया और अपने पुत्र शेला का विवाह उससे नहीं किया।’ उस ने तामार के साथ फिर कभी सहवास नहीं किया।
Hindi Bible HHBD
यहूदा ने उन्हें पहिचानकर कहा, वह तो मुझ से कम दोषी है; क्योंकि मैं ने उसे अपने पुत्रा शेला को न ब्याह दिया। और उस ने उस से फिर कभी प्रसंग न किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहूदा ने उन्हें पहिचानकर कहा, “वह तो मुझ से कम दोषी है; क्योंकि मैं ने उसका अपने पुत्र शेला से विवाह न किया।” और उसने उससे फिर कभी प्रसंग न किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदाह ने ये वस्तुएं देखते ही पहचान लीं और कहा, “वह तो मुझसे कम दोषी है, क्योंकि मैंने ही उसे शेलाह की पत्नी होने से रोका था.” यहूदाह ने उससे पुनः संभोग नहीं किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहूदा ने उन्हें पहचानकर कहा, “ वह तो मुझसे कम दोषी है #; क्योंकि मैंने उसका अपने पुत्र शेला से विवाह न किया।” और उसने उससे फिर कभी प्रसंग न किया।