Genesis 38:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab us ne hath samett liya, tab usaka bhai utpann ho gaya: tab us dhaay ne kaha, too kyon barabas nikal aya haai? isaliye usaka nam peres rakha gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लेकिन उस बच्चे ने अपना हाथ वापस भीतर खींच लिया। तब दूसरा बच्चा पहले पैदा हुआ। तब धाय ने कहा, “तुम ही पहले बाहर निकलने में समर्थ हुए।” इसलिए उन्होंने उसका नाम पेरेस रखा। (इस नाम का अर्थ “खुल पड़ना” या “फट पड़ना” है।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु जब बच्‍चे ने अपना हाथ भीतर कर लिया तब उसका भाई बाहर निकला। दाई ने कहा, ‘अरे! तूने स्‍वयं ही निकलने का मार्ग बना लिया।’ अतएव उसका नाम ‘पेरेस’ रखा गया।
Hindi Bible HHBD
जब उस ने हाथ समेट लिया, तब उसका भाई उत्पन्न हो गया: तब उस धाय ने कहा, तू क्यों बरबस निकल आया है? इसलिये उसका नाम पेरेस रखा गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब उसने हाथ समेट लिया, तब उसका भाई उत्पन्न हो गया। तब उस धाय ने कहा, “तू क्यों बरबस निकल आया है?” इसलिये उसका नाम पेरेस रखा गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लेकिन उसने अपना हाथ अंदर खींच लिया और उसके भाई का जन्म उससे पहले हुआ. तब धाय ने कहा, “तुम ही पहले बाहर निकलने में समर्थ हुए!” इसलिये उसका नाम पेरेज़ रखा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब उसने हाथ समेट लिया, तब उसका भाई उत्पन्न हो गया। तब उस दाई ने कहा, “तू क्यों बरबस निकल आया है?” इसलिए उसका नाम पेरेस रखा गया।