Genesis 39:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us sree ne apane ghar ke sevakon ko bulakar kaha, dekho, vah ek ibraee manushy ko hamara tiraskar karane ke liye hamare pas le aya haai. vah to mere sath sone ke matalab se mere pas andar aya tha aur maain unche svar se chilla uttee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और उसने बाहर के लोगों को पुकारा। उसने कहा, “देखो, यह हिब्रू दास हम लोगों का उपहास करने यहाँ आया था। वह अन्दर आया और मेरे साथ सोने की कोशिश की। किन्तु मैं ज़ोर से चिल्ला पड़ी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब उसने अपने घर के मनुष्यों को बुलाया और उनसे कहा, ‘इब्रानी सेवक को देखो। उसे मेरा स्वामी हमारा अपमान करने के लिए लाया है। वह इब्रानी मुझसे बलात्कार करने के लिए मेरे पास आया था। पर मैं ऊंची आवाज में पुकारने लगी।
Hindi Bible HHBD
उस स्त्री ने अपने घर के सेवकों को बुलाकर कहा, देखो, वह एक इब्री मनुष्य को हमारा तिरस्कार करने के लिये हमारे पास ले आया है। वह तो मेरे साथ सोने के मतलब से मेरे पास अन्दर आया था और मैं ऊंचे स्वर से चिल्ला उठी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस स्त्री ने अपने घर के सेवकों को बुलाकर कहा, “देखो, वह एक इब्री मनुष्य को हमारा तिरस्कार करने के लिये हमारे पास ले आया है। वह तो मेरे साथ सोने के मतलब से मेरे पास अन्दर आया था, और मैं ऊँचे स्वर से चिल्ला उठी;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने सब सेवकों को बुलाया और कहा, “यह देखो, मेरे पति ने इस इब्री को हमारी देखभाल के लिए रखा है लेकिन वह मुझे दूषित करने मेरे पास आया तब मैं चिल्ला पड़ी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस स्त्री ने अपने घर के सेवकों को बुलाकर कहा, “देखो, वह एक इब्री मनुष्य को हमारा तिरस्कार करने के लिये हमारे पास ले आया है # । वह तो मेरे साथ सोने के मतलब से मेरे पास अन्दर आया था और मैं ऊँचे स्वर से चिल्ला उठी।