Genesis 4:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dek, too ne aj ke din mujhe boomi par se nikala haai aur maai teree draashtti kee ad me rahoonga aur prathvee par bahetoo aur bhgoda rahoonga aur jo koi mujhe paaega, mujhe ghaat karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरी ओर देख। तूने मुझे जमीन में फसल के काम को छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया है और मैं अब तेरे करीब भी नहीं रहूँगा। मेरा कोई घर नहीं होगा और पृथ्वी पर से मैं नष्ट हो जाऊँगा और यदि कोई मनुष्य मुझे पाएगा तो मार डालेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देख, तूने आज मुझे खेती-किसानी से हटा दिया। मैं तेरे सम्मुख छिपा रहूंगा। मैं पृथ्वी पर भगोड़े की तरह यहां-वहां भटकता रहूंगा। और कोई भी व्यक्ति जो मुझ को मिलेगा, वह मेरी हत्या कर देगा।’
Hindi Bible HHBD
देख, तू ने आज के दिन मुझे भूमि पर से निकाला है और मै तेरी दृष्टि की आड़ मे रहूंगा और पृथ्वी पर बहेतू और भगोड़ा रहूंगा; और जो कोई मुझे पाएगा, मुझे घात करेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देख, तू ने आज के दिन मुझे भूमि पर से निकाला है, और मैं तेरी दृष्टि की आड़ में रहूँगा, और पृथ्वी पर भटकनेवाला और भगोड़ा रहूँगा; और जो कोई मुझे पाएगा, मुझे घात करेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आपने आज मुझे यहां से निकाल दिया है, मैं आपके सामने से छिप जाऊंगा; मैं अकेला और बेसहारा होकर घुमूंगा तो मैं जिस किसी के सामने जाऊंगा, वे मुझे मार देंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देख, तूने आज के दिन मुझे भूमि पर से निकाला है और मैं तेरी दृष्टि की आड़ में रहूँगा और पृथ्वी पर भटकने वाला और भगोड़ा रहूँगा; और जो कोई मुझे पाएगा, मेरी हत्या करेगा।”