Genesis 4:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur lemek ne apanee patnaiyon se kaha, he ada aur he silla meree suno he lemek kee patnaiyo, meree bat par kan lagao: maainne aek puroosh ko jo mere chott lagata tha, arthata aek javan ko jo mujhe ghaayal karata tha, ghaat kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लेमेक ने अपनी पत्नियों से कहा: “ऐ आदा और सिल्ला मेरी बात सुनो। लेमेक की पत्नियों जो बाते मैं कहता हूँ, सुनो। एक पुरुष ने मुझे चोट पहुँचाई, मैंने उसे मार डाला। एक जवान ने मुझे चोट दी, इसलिए मैंने उसे मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लामेक ने अपनी पत्नियों से कहा: ‘अदा और सिल्ला, मेरी बात सुनो; मेरी पत्नियो, मेरे कथन पर ध्यान दो: जिस मनुष्य ने मुझे घायल किया, जिस तरुण ने मुझ पर आघात किया, उसको मैंने मार डाला है!
Hindi Bible HHBD
और लेमेक ने अपनी पत्नियों से कहा, हे आदा और हे सिल्ला मेरी सुनो; हे लेमेक की पत्नियों, मेरी बात पर कान लगाओ: मैंने एक पुरूष को जो मेरे चोट लगाता था, अर्थात् एक जवान को जो मुझे घायल करता था, घात किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और लेमेक ने अपनी पत्नियों से कहा, “हे आदा और हे सिल्ला, मेरी सुनो; हे लेमेक की पत्नियो, मेरी बात पर कान लगाओ: मैं ने एक पुरुष को जो मुझे चोट लगाता था, अर्थात् एक जवान को जो मुझे घायल करता था, घात किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लामेख ने अपनी पत्नियों से कहा, “अदाह और ज़िल्लाह सुनो; तुम मेरी पत्नियां हो, मेरी बात ध्यान से सुनो, मैंने एक व्यक्ति को मारा है, क्योंकि उसने मुझ पर आक्रमण किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
लेमेक ने अपनी पत्नियों से कहा, “हे आदा और हे सिल्ला मेरी सुनो; हे लेमेक की पत्नियों, मेरी बात पर कान लगाओ: मैंने एक पुरुष को जो मुझे चोट लगाता था, अर्थात् एक जवान को जो मुझे घायल करता था, घात किया है।