Genesis 4:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab kaain ne apane bhai haabil se kuchh kaha: aur jab ve maaidan men the, tab kaain ne apane bhai habil par chaddhkar use ghaat kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कैन ने अपने भाई हाबिल से कहा, “आओ हम मैदान में चलें।” इसलिए कैन और हाबिल मैदान में गए। तब कैन ने अपने भाई पर हमला किया और उसे मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
काइन ने अपने भाई हाबिल से कहा, ‘आओ, हम खेत को चलें।’ जब वे खेत में थे तब काइन अपने भाई हाबिल के विरुद्ध उठा और उसने हाबिल की हत्या कर दी।
Hindi Bible HHBD
तब कैन ने अपने भाई हाबिल से कुछ कहा: और जब वे मैदान में थे, तब कैन ने अपने भाई हाबिल पर चढ़कर उसे घात किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब कैन ने अपने भाई हाबिल से कुछ कहा; और जब वे मैदान में थे, तब कैन ने अपने भाई हाबिल पर चढ़कर उसे घात किया;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हाबिल अपने भाई कयीन के खेत में गया तब कयीन ने हाबिल से कुछ कहा और कयीन ने हाबिल को मार दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब कैन ने अपने भाई हाबिल से कुछ कहा #; और जब वे मैदान में थे, तब कैन ने अपने भाई हाबिल पर चढ़कर उसकी हत्या कर दी।