Genesis 40:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah dekhkar, ki usake svapn ka fal achchha nikala, pakaneharon ke pradhaan ne yoosufa se kaha, maain ne bhee svapn dekha haai, vah yah haai: maai ne dekha, ki mere sir par safaed rottee kee teen ttokaariyan haai:
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
रोटी बनाने वाले ने देखा कि दूसरे नौकर का सपना अच्छा था। इसलिए रोटी बनाने वाले ने यूसुफ से कहा, “मैंने भी सपना देखा। मैंने देखा कि मेरे सिर पर तीन रोटियों की टोकरियाँ हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मुख्य रसोइए ने देखा कि स्वप्न का अर्थ अच्छा है तब वह यूसुफ से बोला, ‘मैंने भी स्वप्न देखा है। मेरे सिर पर सफेद रोटियों की तीन टोकरियाँ हैं।
Hindi Bible HHBD
यह देखकर, कि उसके स्वप्न का फल अच्छा निकला, पकानेहारों के प्रधान ने यूसुफ से कहा, मैं ने भी स्वप्न देखा है, वह यह है: मै ने देखा, कि मेरे सिर पर सफेद रोटी की तीन टोकरियां है:
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह देखकर कि उसके स्वप्न का फल अच्छा निकला, पकानेहारों के प्रधान ने यूसुफ से कहा, “मैं ने भी स्वप्न देखा है, वह यह है: मैं ने देखा कि मेरे सिर पर सफेद रोटी की तीन टोकरियाँ हैं;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर प्रधान खाना बनानेवाले ने देखा कि दूसरे नौकर के स्वप्न की व्याख्या उनके पक्ष में थी, तब उसने योसेफ़ से कहा, “मैंने भी एक स्वप्न देखा है: मैंने देखा कि मेरे सिर पर सफ़ेद रोटी की तीन टोकरियां रखी हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह देखकर कि उसके स्वप्न का फल अच्छा निकला, पकानेहारों के प्रधान ने यूसुफ से कहा, “मैंने भी स्वप्न देखा है, वह यह है: मैंने देखा कि मेरे सिर पर सफेद रोटी की तीन टोकरियाँ हैं