Genesis 41:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab ve unako kha gai tab yah maloom naheen hota tha ki ve unako kha gai haai, kyonki ve pahile kee nai jaaisee kee taaisee kudaul raheen. tab maain jag utta.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लेकिन सात गायों को खाने के बाद तक भी वे पतली और भद्दी ही रहीं। तुम उनको देखो तो नहीं जान सकते कि उन्होंने अन्य सात गायों को खाया है। वे उतनी ही भद्दी और पतली दिखाई पड़ती थीं जितनी आरम्भ में थीं। तब मैं जाग गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु जब वे उन्‍हें खा चुकीं, तब किसी को ऐसा प्रतीत नहीं होता था कि उन्‍होंने उनको खाया है; क्‍योंकि जैसी कृश वे पहले थीं, वैसी अभी भी थीं। तब मैं जाग गया।
Hindi Bible HHBD
और जब वे उनको खा गई तब यह मालूम नहीं होता था कि वे उनको खा गई हैं, क्योंकि वे पहिले की नाई जैसी की तैसी कुडौल रहीं। तब मैं जाग उठा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जब वे उनको खा गईं तब यह मालूम नहीं होता था कि वे उनको खा गई हैं, क्योंकि वे पहले के समान जैसी की तैसी कुडौल रहीं। तब मैं जाग उठा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इतना होने पर भी यह समझ नहीं पाये कि इन्होंने उन सात मोटी गायों को कैसे खा लिया; लेकिन वे अब भी वैसी ही कुरूप बनी हुई थीं. और मेरी नींद खुल गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब वे उनको खा गईं तब यह मालूम नहीं होता था कि वे उनको खा गई हैं, क्योंकि वे पहले के समान जैसी की तैसी कुडौल रहीं। तब मैं जाग उठा।