Genesis 41:44 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir firaun ne yoosufa se kaha, firaun to maain hoo, aur sare misr desh men koi bhee teree agyaa ke bina hath panv n hilaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फ़िरौन ने उससे कहा, “मैं सम्राट फ़िरौन हूँ। इसलिए मैं जो करना चाहूँगा, करूँगा। किन्तु मिस्र में कोई अन्य व्यक्ति हाथ पैर नहीं हिला सकता है जब तक तुम उसे न कहो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फरओ ने यूसुफ से यह भी कहा, ‘मैं फरओ हूँ। तुम्‍हारी आज्ञा के बिना कोई भी मनुष्‍य समस्‍त मिस्र देश में न हाथ उठा सकेगा, और न पैर।’
Hindi Bible HHBD
फिर फिरौन ने यूसुफ से कहा, फिरौन तो मैं हूं, और सारे मि देश में कोई भी तेरी आज्ञा के बिना हाथ पांव न हिलाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “फ़िरौन तो मैं हूँ; पर सारे मिस्र देश में कोई भी तेरी आज्ञा के बिना हाथ–पाँव न हिलाएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और फ़रोह ने योसेफ़ से कहा, “फ़रोह तो मैं हूं, किंतु अब से सारे मिस्र देश में बिना तुम्हारी आज्ञा के कोई भी न तो हाथ उठा सकेगा और न ही पांव.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “फ़िरौन तो मैं हूँ, और सारे मिस्र देश में कोई भी तेरी आज्ञा के बिना हाथ पाँव न हिलाएगा।”