Genesis 41:55 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab misr ka sara desh bookhon marane laga tab praja firon se chilla chillakar rottee mangane lagee: aur vah sab misriyon se kaha karata tha, yoosufa ke pas jao: aur jo kuchh vah tum se kahe, vahee karo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
भूखमरी का समय शुरु हुआ और लोग भोजन के लिए फ़िरौन के सामने रोने लगे। फ़िरौन ने मिस्री लोगों से कहा, “यूसुफ से पूछो। वही करो जो वह करने को कहता है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मिस्र देश में भी अकाल पड़ा तब प्रजा ने अन्न के लिए फरओ की दुहाई दी। फरओ ने मिस्र निवासियों से कहा, ‘यूसुफ के पास जाओ। जो कुछ वह तुमसे कहे, वही करना।’
Hindi Bible HHBD
जब मि का सारा देश भूखों मरने लगा; तब प्रजा फिरोन से चिल्ला चिल्लाकर रोटी मांगने लगी: और वह सब मिस्त्रियों से कहा करता था, यूसुफ के पास जाओ: और जो कुछ वह तुम से कहे, वही करो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब मिस्र का सारा देश भूखों मरने लगा; तब प्रजा फ़िरौन से चिल्‍ला चिल्‍लाकर रोटी माँगने लगी; और वह सब मिस्रियों से कहा करता था, “यूसुफ के पास जाओ; और जो कुछ वह तुम से कहे, वही करो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मिस्र देश में भोजन की कमी होने लगी तब लोग फ़रोह से भोजन मांगने लगे. फ़रोह ने मिस्र की प्रजा से कहा, “तुम योसेफ़ के पास जाओ. वह जो कुछ कहे, वही करना.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब मिस्र का सारा देश भूखा मरने लगा; तब प्रजा फ़िरौन से चिल्ला चिल्लाकर रोटी माँगने लगी; और वह सब मिस्रियों से कहा करता था, “यूसुफ के पास जाओ; और जो कुछ वह तुम से कहे, वही करो।”