Genesis 42:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so apane men se aek ko bhej do, ki vah tumhare bhai ko le aa, aur tum log bandhauvai men rahoge is prakar tumharee baten parakhee jaaengee, ki tum men sachchai haai ki naheen. yadi sachche n tthare tab to firaun ke jeevan kee shapath tum nishchay hee bhediae samajhe jaoge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए तुम लोगों में से एक लौटे और अपने छोटे भाई को यहाँ लाए। उस समय तक अन्य यहाँ कारागार में रहेंगे। हम देखेंगे कि क्या तुम लोग सच बोल रहे हो। किन्तु मुझे विश्वास है कि तुम लोग जासूस हो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम अपने में से किसी एक को भेजो कि वह तुम्हारे भाई को लाए। तब तक तुम बन्दी रहोगे जिससे तुम्हारे कथन की जाँच की जा सके कि तुममें सच्चाई है कि नहीं। फरओ के जीवन की सौगन्ध, तुम निश्चय ही गुप्तचर हो।’
Hindi Bible HHBD
यूसुफ ने फिरौन से कहा, मै तो कुछ नहीं जानता: परमेश्वर ही फिरौन के लिये शुभ वचन देगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये अपने में से एक को भेज दो कि वह तुम्हारे भाई को ले आए, और तुम लोग बन्दी रहोगे; इस प्रकार तुम्हारी बातें परखी जाएँगी कि तुम में सच्चाई है कि नहीं। यदि सच्चे न ठहरे तब तो फ़िरौन के जीवन की शपथ तुम निश्चय ही भेदिए समझे जाओगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुममें से कोई जाकर अपने भाई को यहां लेकर आओ; फ़रोह की शपथ, तब तक तुम सभी बंदी बनकर यहीं रहोगे, और तुमने कितना सच कहा है वह पता चल जायेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए अपने में से एक को भेज दो कि वह तुम्हारे भाई को ले आए, और तुम लोग बन्दी रहोगे; इस प्रकार तुम्हारी बातें परखी जाएँगी कि तुम में सच्चाई है कि नहीं। यदि सच्चे न ठहरे तब तो फ़िरौन के जीवन की शपथ तुम निश्चय ही भेदिए समझे जाओगे।”