Genesis 42:35 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah kahakar ve apane apane bore se ann nikalane lage, tab, kya dekha, ki aek aek jan ke roopaye kee thailee usee ke bore men rakhee haai: tab roopaye kee thaialiyon ko dekhkar ve aur unaka pita bahut dr gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब सब भाई अपनी बोरियों से अन्न लेने गए और हर एक भाई ने अपने धन की थैली अपने अन्न की बोरी में पाई। भाईयों और उनके पिता ने धन को देखा और वे बहुत डर गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्‍होंने अन्न के बोरे खोले तो देखा कि प्रत्‍येक व्यक्‍ति की रुपयों की थैली उसके बोरे में है। जब उन्‍होंने तथा उनके पिता ने रुपयों की थैलियाँ देखीं तब वे डर गए।
Hindi Bible HHBD
और वे इन अच्छे वर्षों में सब प्रकार की भोजनवस्तु इकट्ठा करें, और नगर नगर में भण्डार घर भोजन के लिये फिरौन के वश में करके उसकी रक्षा करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह कहकर वे अपने अपने बोरे से अन्न निकालने लगे, तब क्या देखा कि एक एक जन के रुपये की थैली उसी के बोरे में रखी है। तब रुपये की थैलियों को देखकर वे और उनका पिता बहुत डर गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे अपने-अपने बोरे खाली कर रहे थे, उन सभी ने देखा कि सबके बोरों में उनके रुपये की थैलियां रखी हुई है! जब उन्होंने तथा उनके पिता ने रुपये की थैली देखी, तब वे डर गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह कहकर वे अपने-अपने बोरे से अन्न निकालने लगे, तब, क्या देखा, कि एक-एक जन के रुपये की थैली उसी के बोरे में रखी है। तब रुपये की थैलियों को देखकर वे और उनका पिता बहुत डर गए।