Genesis 43:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur sarvashaaktaiman ishvar us puroosh ko tum par dayalu karega, jis se ki vah tumhare doosare bhai ko aur binyameen ko bhee ane de: aur yaadi maain nirvansh hua to hone do.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं प्रार्थना करता हूँ कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर तुम लोगों की उस समय सहायता करेगा जब तुम प्रशासक के सामने खड़े होओगे। मैं प्रार्थना करता हूँ कि वह बिन्यामीन और शिमोन को भी सुरक्षित आने देगा। यदि नहीं तो मैं अपने पुत्र से हाथ धोकर फिर दुःखी होऊँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर उस पुरुष की कृपादृष्‍टि तुम्‍हें प्रदान करे जिससे वह तुम्‍हारे दूसरे भाई और बिन्‍यामिन को तुम्‍हारे साथ भेज दे। यदि मुझे सन्‍तान से वंचित होना है, तो होने दो।’
Hindi Bible HHBD
और सर्वशक्तिमान ईश्वर उस पुरूष को तुम पर दयालु करेगा, जिस से कि वह तुम्हारे दूसरे भाई को और बिन्यामीन को भी आने दे: और यदि मैं निर्वंश हुआ तो होने दो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सर्वशक्‍तिमान् ईश्‍वर उस पुरुष को तुम पर दयालु करेगा, जिससे कि वह तुम्हारे दूसरे भाई को और बिन्यामीन को भी आने दे; और यदि मैं निर्वंश हुआ तो होने दो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रार्थना है कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर उस व्यक्ति के दिल में दया डाले ताकि वह तुम्हारे उस भाई बिन्यामिन को छोड़ दे. अगर बिछड़ना ही है, तो ऐसा ही होने दो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सर्वशक्तिमान परमेश्वर उस पुरुष को तुम पर दयालु करेगा, जिससे कि वह तुम्हारे दूसरे भाई को और बिन्यामीन को भी आने दे: और यदि मैं निर्वंश हुआ तो होने दो।”