Genesis 43:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab vah ann jo ve misr se le aae the samapt ho gaya tab unake pita ne un se kaha, fir jakar hamare liye thodee see bhojanavastu mol le ao.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोग वह सारा अन्न खा गए जो वे मिस्र से लाये थे। जब अन्न समाप्त हो गया, याकूब ने अपने पुत्रों से कहा, “फिर मिस्र जाओ। हम लोगों के खाने के लिए कुछ और अन्न खरीदो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो अन्न वे मिस्र देश से लाए थे, जब उन्‍होंने उसे खाकर समाप्‍त किया तब उनके पिता याकूब ने उनसे कहा, ‘मिस्र देश को फिर जाओ, और हमारे लिए कुछ भोजन-सामग्री खरीदकर लाओ।’
Hindi Bible HHBD
जब वह अन्न जो वे मि से ले आए थे समाप्त हो गया तब उनके पिता ने उन से कहा, फिर जाकर हमारे लिये थोड़ी सी भोजनवस्तु मोल ले आओ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वह अन्न जो वे मिस्र से ले आए थे, समाप्‍त हो गया तब उनके पिता ने उनसे कहा, “फिर जाकर हमारे लिये थोड़ी सी भोजनवस्तु मोल ले आओ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उनके द्वारा मिस्र देश से लाया हुआ अन्‍न खत्म होने लगा, तब उनके पिता ने कहा, “जाओ, थोड़ा और अनाज खरीद कर लाओ.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वह अन्न जो वे मिस्र से ले आए थे, समाप्त हो गया तब उनके पिता ने उनसे कहा, “फिर जाकर हमारे लिये थोड़ी सी भोजनवस्तु मोल ले आओ।”