Genesis 43:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab ham ne saray men pahunchakar apane boron ko khola, to kya dekha, ki aek aek jan ka poora poora roopaya usake bore ke munh men rakha haai isaaliye ham usako apane sath fir lete aae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
घर लौटते समय हम लोगों ने अपनी बोरियाँ खोलीं और हर एक बोरी में अपना धन पाया। हम लोग नहीं जानते कि उनमें धन कैसे पहुँचा। किन्तु हम वह धन आपको लौटाने के लिए साथ लाए हैं और इस समय हम लोग जो अन्न खरीदना चाहते हैं उसके लिए अधिक धन लाए हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब हम लौटकर सराय में आए और अपने बोरे खोले, तब देखा कि प्रत्येक व्यक्ति की पूरी रकम उसके बोरे के मुँह में रखी है। अतएव हम उस रकम को अपने साथ वापस लाए हैं।
Hindi Bible HHBD
तब हम ने सराय में पहुंचकर अपने बोरों को खोला, तो क्या देखा, कि एक एक जन का पूरा पूरा रूपया उसके बोरे के मुंह में रखा है; इसलिये हम उसको अपने साथ फिर लेते आए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब हम ने सराय में पहुँचकर अपने बोरों को खोला, तो क्या देखा कि एक एक जन का पूरा पूरा रुपया उसके बोरे के मुँह पर रखा है; इसलिये हम उसको अपने साथ फिर लेते आए हैं,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब हमने धर्मशाला पहुंचकर अपने-अपने बोरे खोले, तो हमने देखा कि जो रुपया हमने यहां अनाज के लिए दिया था वह वापस हमारे बोरे में रखा गया; तब हम वह रुपया अपने साथ लाए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब हमने सराय में पहुँचकर अपने बोरों को खोला, तो क्या देखा, कि एक-एक जन का पूरा-पूरा रुपया उसके बोरे के मुँह पर रखा है; इसलिए हम उसको अपने साथ फिर लेते आए हैं।