Genesis 43:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab apane bhai ke sneh se man bhr ane ke karan aur yah sochakar, ki maain kahan jakar rou, yoosufa faurtee se apanee kottree men gaya, aur vahan ro pada.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यूसुफ कमरे से बाहर दौड़ गया। यूसुफ बहुत चाहता था कि वह अपने भाईयों को दिखाए कि वह उनसे बहुत प्रेम करता है। वह रोने—रोने सा हो रहा था, किन्तु वह नहीं चाहता था कि उसके भाई उसे रोता देखें। इसलिए वह अपने कमरे में दौड़ता हुआ पहुँचा और वहीं रोया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यूसुफ शीघ्रता से उठा; क्‍योंकि अपने छोटे भाई के कारण उसका हृदय भर आया था। उसने एकान्‍त में आँसु बहाने के लिए स्‍थान खोजा। वह अपने कक्ष में आया और वहाँ रो पड़ा।
Hindi Bible HHBD
तब अपने भाई के स्नेह से मन भर आने के कारण और यह सोचकर, कि मैं कहां जाकर रोऊं, यूसुफ फुर्ती से अपनी कोठरी में गया, और वहां रो पड़ा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अपने भाई के स्‍नेह से मन भर आने के कारण और यह सोचकर कि मैं कहाँ जाकर रोऊँ, यूसुफ तुरन्त अपनी कोठरी में गया, और वहाँ रो पड़ा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह कहकर योसेफ़ एकदम उठकर चले गए, क्योंकि अपने भाई को देखकर प्यार से उनकी आंखें भर आईं और एकांत में जाकर रोने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अपने भाई के स्नेह से मन भर आने के कारण और यह सोचकर कि मैं कहाँ जाकर रोऊँ, यूसुफ तुरन्त अपनी कोठरी में गया, और वहाँ रो पड़ा।