Genesis 44:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne kaha, aeesa karana mujh se door rahe: jis jan ke pas kattora nikala haai, vahee mera das hoga aur tum log apane pita ke pas kushal kshom se chale jao.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यूसुफ ने कहा, “मैं तुम सभी को दास नहीं बनाउँगा। केवल वह व्यक्ति जिसने प्याला चुराया है, मेरा दास होगा। अन्य तुम लोग शान्ति से अपने पिता के पास जा सकते हो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यूसुफ ने कहा, ‘ऐसा कार्य मुझसे दूर ही रहे। जिस व्यक्ति के अधिकार में चषक पाया गया है, वही मेरा गुलाम बनेगा। तुम लोग सकुशल अपने पिता के पास चले जाओ।’
Hindi Bible HHBD
उस ने कहा, ऐसा करना मुझ से दूर रहे: जिस जन के पास कटोरा निकला है, वही मेरा दास होगा; और तुम लोग अपने पिता के पास कुशल क्षेम से चले जाओ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने कहा, “ऐसा करना मुझ से दूर रहे, जिस जन के पास कटोरा निकला है वही मेरा दास होगा; और तुम लोग अपने पिता के पास कुशल क्षेम से चले जाओ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योसेफ़ ने उत्तर दिया, “मैं ऐसा कभी नहीं कर सकता. मेरा दास वही व्यक्ति बनाया जाएगा, जिसके बोरे में वह कटोरा पाया गया है. शेष आप सभी अपने पिता के पास शांतिपूर्वक लौट जाएं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने कहा, “ऐसा करना मुझसे दूर रहे, जिस जन के पास कटोरा निकला है, वही मेरा दास होगा; और तुम लोग अपने पिता के पास कुशल क्षेम से चले जाओ।”