Genesis 44:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ham ne kaha, ham naheen ja sakate, ha, yadi hamara chhotta bhai hamare sang rahe, tab ham jaaenge: kyonaki yadi hamara chhotta bhai hamare sang n rahe, to us puroosh ke sammukh n jane paaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और हम लोगों ने अपने पिता से कहा, ‘हम लोग अपने सबसे छोटे भाई के बिना नहीं जा सकते। शासक ने कहा है कि वह तब तक हम लोगों को फिर अन्न नहीं बेचेगा जब तक वह हमारे सबसे छोटे भाई को नहीं देख लेता।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब हमने कहा, “हम नहीं जा सकते। यदि हमारा छोटा भाई हमारे साथ जाएगा तो हम जाएँगे; क्‍योंकि जब तक हमारा छोटा भाई हमारे साथ न होगा हम मिस्र देश के स्‍वामी के दर्शन नहीं कर सकते।”
Hindi Bible HHBD
हम ने कहा, हम नहीं जा सकते, हां, यदि हमारा छोटा भाई हमारे संग रहे, तब हम जाएंगे: क्योंकि यदि हमारा छोटा भाई हमारे संग न रहे, तो उस पुरूष के सम्मुख न जाने पाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हम ने कहा, ‘हम नहीं जा सकते, हाँ, यदि हमारा छोटा भाई हमारे संग रहे, तब हम जाएँगे; क्योंकि यदि हमारा छोटा भाई हमारे संग न रहे, तो हम उस पुरुष के सम्मुख न जाने पाएँगे।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हमने प्रतिवाद किया, ‘हम वहां बिना हमारे कनिष्ठ भाई के नहीं जा सकते; क्योंकि हम अधिपति की उपस्थिति में बिना अपने कनिष्ठ भाई के प्रवेश कर ही नहीं सकेंगे.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हमने कहा, ‘हम नहीं जा सकते, हाँ, यदि हमारा छोटा भाई हमारे संग रहे, तब हम जाएँगे; क्योंकि यदि हमारा छोटा भाई हमारे संग न रहे, तो हम उस पुरुष के सम्मुख न जाने पाएँगे।’