Genesis 44:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so jab maain apane pita tere das ke pas pahunchoo, aur yah ladka sang n rahe, tab, usaka praan jo isee par attka rahata haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए यदि अब हम लोग अपने सबसे छोटे भाई के बिना घर जायेंगे तब हम लोगों के पिता को यह देखना पड़ेगा। यह छोटा लड़का हमारे पिता के जीवन में सबसे अधिक महत्व रखता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब, यदि मैं अपने पिता, आपके सेवक, के पास जाऊं और लड़का हमारे साथ नहीं हो, और वह देखें कि लड़का हमारे साथ नहीं है, तो वह मर जाएँगे; क्‍योंकि उनके प्राण तो लड़के में अटके हैं। अत: हम अपने वृद्ध पिता को शोक-सन्‍तप्‍त दशा में ही अधोलोक पहुँचा देंगे।
Hindi Bible HHBD
सो यदि तुम इसको भी मेरी आंख की आड़ में ले जाओ, और कोई विपत्ति इस पर पड़े, तो तुम्हारे कारण मैं इस पक्के बाल की अवस्था में दु:ख के साथ अधोलोक में उतर जाऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये जब मैं अपने पिता तेरे दास के पास पहुँचूँ और यह लड़का संग न रहे, उसका प्राण जो इसी पर अटका रहता है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये अब आपके सेवक मेरे पिता के पास लौटूंगा और यदि यह किशोर हमारे साथ न होगा तो; वस्तुस्थिति यह है कि हमारे पिता का प्राण इस किशोर के प्राणों से संयुक्त है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए जब मैं अपने पिता तेरे दास के पास पहुँचूँ, और यह लड़का संग न रहे, तब, उसका प्राण जो इसी पर अटका रहता है,