Genesis 44:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so ab tera das is ladke kee santee apane prabhu ka das hokar rahane kee agyaa paa, aur yah ladka apane bhaiyon ke sang jane diya jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए अब मैं आपसे माँगता हूँ, और आप से प्रार्थना करता हूँ कि कृपया छोटे लड़के को अपने भाईयों के साथ लौट जाने दें और मैं यहाँ रूकूँगा और आपका दास होऊँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए अब कृपया अनुमति दीजिए कि इस लड़के के स्‍थान पर आपका यह सेवक अपने स्‍वामी का गुलाम बन कर रहे और लड़का अपने भाइयों के साथ लौट जाए।
Hindi Bible HHBD
फिर तेरा दास अपने पिता के यहां यह कहके इस लड़के का जामिन हुआ है, कि यदि मैं इसको तेरे पास न पहुंचा दूं, तब तो मैं सदा के लिये तेरा अपराधी ठहरूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये अब तेरा दास इस लड़के के बदले अपने प्रभु का दास होकर रहने की आज्ञा पाए, और यह लड़का अपने भाइयों के संग जाने दिया जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“तब हे स्वामी, अब कृपा कर इस किशोर के स्थान पर मुझे अपना दास बना लीजिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए अब तेरा दास इस लड़के के बदले # अपने प्रभु का दास होकर रहने की आज्ञा पाए, और यह लड़का अपने भाइयों के संग जाने दिया जाए।