Genesis 44:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve nagar se nikale hee the, aur door n jane paae the, ki yoosufa ne apane ghar ke adhaikaree se kaha, un manushyon ka peechha kar, aur unako pakar un se kah, ki tum ne bhlai kee santee burai kyon kee haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब वे नगर को छोड़ चुके, यूसुफ ने अपने सेवक से कहा, “जाओ और उन लोगों का पीछा करो। उन्हें रोको और उनसे कहो, ‘हम लोग आप लोगों के प्रति अच्छे रहे। किन्तु आप लोगों ने हमारे यहाँ चोरी क्यों की? आप लोगों ने यूसुफ का चाँदी का प्याला क्यों चुराया?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे नगर से अधिक दूर नहीं गए थे कि यूसुफ ने अपने गृह-प्रबन्धक से कहा, ‘जाओ, उन लोगों का पीछा करो। जब तुम उनके निकट पहुँचो, तब उन से कहना, “क्यों तुम लोगों ने भलाई के बदले बुराई की? क्यों तुमने मेरे स्वामी का चाँदी का चषक चुराया?
Hindi Bible HHBD
वे नगर से निकले ही थे, और दूर न जाने पाए थे, कि यूसुफ ने अपने घर के अधिकारी से कहा, उन मनुष्यों का पीछा कर, और उनको पाकर उन से कह, कि तुम ने भलाई की सन्ती बुराई क्यों की है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे नगर से निकले ही थे और दूर न जाने पाए थे कि यूसुफ ने अपने घर के अधिकारी से कहा, “उन मनुष्यों का पीछा कर, और उनको पाकर उनसे कह, ‘तुम ने भलाई के बदले बुराई क्यों की है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे नगर के बाहर निकले ही थे कि योसेफ़ ने अपने घर के भंडारी को आदेश दिया, “उठो, उनका पीछा करो. जब तुम उन तक पहुंच जाओ, तो उनसे कहना, ‘भलाई का बदला तुम बुरे से क्यों दे रहे हो?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे नगर से निकले ही थे, और दूर न जाने पाए थे कि यूसुफ ने अपने घर के अधिकारी से कहा, “उन मनुष्यों का पीछा कर, और उनको पाकर उनसे कह, ‘तुम ने भलाई के बदले बुराई क्यों की है?