Genesis 44:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dekh jo roopaya hamare boron ke munh par nikala tha, jab ham ne usako kanan desh se le akar tujhe faer diya, tab, bhla, tere svamee ke ghar men se ham koi chandee va sone kee vastu kyonkar chura sakate haain?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हम लोग वह धन लौटाकर लाए जो पहले हम लोगों की बोरियों में मिले थे। इसलिए निश्चय ही हम तुम्हारे मालिक के घर से चाँदी या सोना नहीं चुराएंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देखिए, जो रुपया हमें अपने बोरों के मुंह में रखा हुआ मिला था, उसे हम कनान देश से आपके पास वापस लाए थे। तब क्यों हम आपके स्वामी के महल से सोने-चाँदी की चोरी करते?
Hindi Bible HHBD
देख जो रूपया हमारे बोरों के मुंह पर निकला था, जब हम ने उसको कनान देश से ले आकर तुझे फेर दिया, तब, भला, तेरे स्वामी के घर में से हम कोई चांदी वा सोने की वस्तु क्योंकर चुरा सकते हैं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देख, जो रुपया हमारे बोरों के मुँह पर निकला था, जब हम ने उसको कनान देश से ले आकर तुझे लौटा दिया, तब भला, तेरे स्वामी के घर में से हम कोई चाँदी या सोने की वस्तु कैसे चुरा सकते हैं?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आप देख लीजिए कि वह राशि, जो हमारे साथ चली गई थी, कनान देश से हमने आपको लौटा दी है. तो हम आपके स्वामी के आवास से चांदी अथवा स्वर्ण क्यों चुराते?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देख जो रुपया हमारे बोरों के मुँह पर निकला था, जब हमने उसको कनान देश से ले आकर तुझे लौटा दिया, तब भला, तेरे स्वामी के घर में से हम कोई चाँदी या सोने की वस्तु कैसे चुरा सकते हैं?