Genesis 45:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so firaun ne yoosufa se kaha, apane bhaiyon se kah, ki aek kam karo, apane pashuuon ko ladakar kanan desh men chale jao.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “अपने भाईयों से कहो कि उन्हें जितना भोजन चाहिए, लें और कनान देश को लौट जाएं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फरओ ने यूसुफ से कहा, ‘तुम अपने भाइयों से कहो कि वे यह कार्य करें: वे अपने पशुओं पर अन्न लाद कर कनान देश को लौटें।
Hindi Bible HHBD
सो फिरौन ने यूसुफ से कहा, अपने भाइयों से कह, कि एक काम करो, अपने पशुओं को लादकर कनान देश में चले जाओ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “अपने भाइयों से कह कि एक काम करो: अपने पशुओं को लादकर कनान देश में चले जाओ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब फ़रोह ने योसेफ़ के समक्ष प्रस्ताव रखा, “अपने भाइयों से यह कहो, ‘अपने-अपने गधों पर सामान रखें और कनान देश चले जाएं,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “अपने भाइयों से कह कि एक काम करो: अपने पशुओं को लादकर कनान देश में चले जाओ।