Genesis 45:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab unhon ne apane pita yakoob se yoosufa kee saree bate, jo us ne un se kaheen thee, kah deen jab us ne un gadiyon ko dekha, jo yoosufa ne usake le ane ke liye bhejeen thee, tab usaka chitt sthiar ho gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यूसुफ ने जो बातें कही थीं, भाईयों ने हर एक बात अपने पिता से कही। तब याकूब ने उन गाड़ियों को देखा जिन्हें यूसुफ ने उसे मिस्र की वापसी यात्रा के लिए भेजा था। तब याकूब भाबुक हो गया और अत्यन्त प्रसन्न हुआ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु जब यूसुफ के भाइयों ने वे सब बातें, जो यूसुफ ने उनसे कही थीं, अपने पिता याकूब को बताईं, जब उन्‍होंने स्‍वयं उन गाड़ियों को देखा जिन्‍हें यूसुफ ने उन को लाने के लिए भेजा था, तब उनकी आत्‍मा को नवस्‍फूर्ति प्राप्‍त हुई।
Hindi Bible HHBD
तब उन्हों ने अपने पिता याकूब से यूसुफ की सारी बातें, जो उस ने उन से कहीं थी, कह दीं; जब उस ने उन गाड़ियों को देखा, जो यूसुफ ने उसके ले आने के लिये भेजीं थीं, तब उसका चित्त स्थिर हो गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उन्होंने अपने पिता याक़ूब से यूसुफ की सारी बातें, जो उसने उनसे कही थीं कह दीं। जब उसने उन गाड़ियों को देखा, जो यूसुफ ने उसके ले आने के लिये भेजीं थीं, तब उसका चित्त स्थिर हो गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उन्होंने अपने पिता को योसेफ़ की कही हुई वह सारी बातें बताई जो उन्होंने उनसे कही थीं. जब उन्होंने योसेफ़ द्वारा भेजें वाहन देखे, जो उनको ले जाने के लिए भेजे गए थे, तब उनके पिता याकोब के जी में जी आया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उन्होंने अपने पिता याकूब से यूसुफ की सारी बातें, जो उसने उनसे कहीं थीं, कह दीं; जब उसने उन गाड़ियों को देखा, जो यूसुफ ने उसके ले आने के लिये भेजी थीं, तब उसका चित्त स्थिर हो गया।