Genesis 47:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab misr aur kanan desh ka roopaya chuk gaya, tab sab misree yoosufa ke pas a akar kahane lage, ham ko bhojanavastu de, kya ham roopaye ke n rahane se tere rahate huae mar jaaen?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुछ समय बाद मिस्र और कनान में लोगों के पास पैसा नहीं रहा। उन्होंने अपना सारा धन अन्न खरीदने में खर्च कर दिया। इसलिए लोग यूसुफ के पास गए और बोले, “कृपा कर हमें भोजन दें। हम लोगों का धन समाप्त हो गया। यदि हम लोग नहीं खाएँगे तो आपके देखते—देखते हम मर जायेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मिस्र और कनान देश में मुद्रा समाप्‍त हो गई तब मिस्र के निवासी यूसुफ के पास आए। उन्‍होंने कहा, ‘हमें रोटी दीजिए। क्‍यों हम आपके रहते मरें? हमारा रुपया-पैसा समाप्‍त हो गया है।’
Hindi Bible HHBD
जब मि और कनान देश का रूपया चुक गया, तब सब मिद्दी यूसुफ के पास आ आकर कहने लगे, हम को भोजनवस्तु दे, क्या हम रूपये के न रहने से तेरे रहते हुए मर जाएं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब मिस्र और कनान देश का रुपया समाप्‍त हो गया, तब सब मिस्री यूसुफ के पास आ आकर कहने लगे, “हम को भोजनवस्तु दे; क्या हम रुपये के न रहने से तेरे रहते हुए मर जाएँ?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब लोगों के पास अनाज खरीदने के लिए रुपया नहीं था तब वह योसेफ़ के पास आकर बिनती करने लगे, “हमें खाने को भोजन दीजिए. हम आपकी आंखों के सामने क्यों मरें? हमारा रुपया सब खत्म हो गया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब मिस्र और कनान देश का रुपया समाप्त हो गया, तब सब मिस्री यूसुफ के पास आ आकर कहने लगे, “हमको भोजनवस्तु दे, क्या हम रुपये के न रहने से तेरे रहते हुए मर जाएँ?”