Genesis 47:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yoosufa ne kaha, yadi roopaye n hon to apane pashu de do, aur maain unakee santee tumhen khane ko doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लेकिन यूसुफ ने उत्तर दिया, “अपने पशु मुझे दो और मैं तुम लोगों को भोजन दूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यूसुफ बोला, ‘तो अपने पशु लाओ। यदि तुम्हारा रुपया-पैसा समाप्त हो गया है तो मैं तुम्हें तुम्हारे पशुओं के बदले में अनाज दूँगा।’
Hindi Bible HHBD
यूसुफ ने कहा, यदि रूपये न हों तो अपने पशु दे दो, और मैं उनकी सन्ती तुम्हें खाने को दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यूसुफ ने कहा, “यदि रुपये न हों तो अपने पशु दे दो, और मैं उनके बदले तुम्हें खाने को दूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योसेफ़ ने कहा, “यदि तुमारा रुपया खत्म हो गया हैं तो तुम अपने पशु हमें देते जाओ और हम तुम्हें उसके बदले अनाज देंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यूसुफ ने कहा, “यदि रुपये न हों तो अपने पशु दे दो, और मैं उनके बदले तुम्हें खाने को दूँगा।”