Genesis 47:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah varsha to yon katt gaya tab agale varsha men unhon ne usake pas akar kaha, ham apane prabhu se yah bat chhpai n rakhenge ki hamara roopaya chuk gaya haai, aur hamare sab prakar ke pashu hamare prabhu ke pas a chuke haain isaaliye ab hamare prabhu ke samhane hamare shareer aur boomi chhodkar aur kuchh naheen raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु दूसरे वर्ष लोगों के पास जानवर नहीं रह गए और भोजन खरीदने के लिए कुछ भी न रहा। इसलिए लोग यूसुफ के पास गए और बोले, “आप जानते हैं कि हम लोगों के पास धन नहीं बचा है और हमारे सभी जानवर आपके हो गये हैं। इसलिए हम लोगों के पास कुछ नहीं बचा है। वह बचा है केवल, जो आप देखते हैं, हमारा शरीर और हमारी भूमि।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह वर्ष व्यतीत हुआ। लोग दूसरे वर्ष यूसुफ के पास पुन: आए। वे उससे बोले, ‘हम अपने स्वामी से यह बात नहीं छिपाएँगे कि हमारा रुपया-पैसा समाप्त हो गया है। हमारे पशु भी स्वामी के हो गए। अब स्वामी की दृष्टि में हमारी देह और भूमि के अतिरिक्त हमारे पास और कुछ भी शेष नहीं रहा।
Hindi Bible HHBD
वह वर्ष तो यों कट गया; तब अगले वर्ष में उन्हों ने उसके पास आकर कहा, हम अपने प्रभु से यह बात छिपा न रखेंगे कि हमारा रूपया चुक गया है, और हमारे सब प्रकार के पशु हमारे प्रभु के पास आ चुके हैं; इसलिये अब हमारे प्रभु के साम्हने हमारे शरीर और भूमि छोड़कर और कुछ नहीं रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह वर्ष तो यों कट गया; तब अगले वर्ष में उन्होंने उसके पास आकर कहा, “हम अपने प्रभु से यह बात छिपा न रखेंगे कि हमारा रुपया समाप्त हो गया है, और हमारे सब प्रकार के पशु हमारे प्रभु के पास आ चुके हैं; इसलिये अब हमारे प्रभु के सामने हमारे शरीर और भूमि छोड़कर और कुछ नहीं रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वह वर्ष खत्म हुआ तब अगले वर्ष वह योसेफ़ के पास आए और उनसे कहा, “स्वामी यह सच्चाई आपसे छुपी नहीं रह सकती कि हमारा सारा रुपया खर्च हो गया हैं और पशु भी आपके हो गये है; अब हमारा शरीर और हमारी ज़मीन ही बच गई है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह वर्ष तो बीत गया; तब अगले वर्ष में उन्होंने उसके पास आकर कहा, “हम अपने प्रभु से यह बात छिपा न रखेंगे कि हमारा रुपया समाप्त हो गया है, और हमारे सब प्रकार के पशु हमारे प्रभु के पास आ चुके हैं; इसलिए अब हमारे प्रभु के सामने हमारे शरीर और भूमि छोड़कर और कुछ नहीं रहा।