Genesis 47:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yoosufa ne praja ke logon se kaha, suno, maain ne aj ke din tum ko aur tumharee boomi ko bhee firaun ke liye mol liya haai dekho, tumhare liye yahan beej haai, ise boomi men boo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यूसुफ ने लोगों से कहा, “अब मैंने तुम लोगों को और तुम्हारी भूमि को फ़िरौन के लिए खरीद लिया है। इसलिए मैं तुमको बीज दूँगा और तुम लोग अपने खेतों में पौधे लगा सकते हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यूसुफ ने लोगों से कहा, ‘देखो, आज मैंने तुम्हें और तुम्हारे खेतों को फरओ के लिए खरीदा है। यह बीज तुम्हारे लिए है। तुम खेतों में इसे बोओ।
Hindi Bible HHBD
तब यूसुफ ने प्रजा के लोगों से कहा, सुनो, मैं ने आज के दिन तुम को और तुम्हारी भूमि को भी फिरौन के लिये मोल लिया है; देखो, तुम्हारे लिये यहां बीज है, इसे भूमि में बोओ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यूसुफ ने प्रजा के लोगों से कहा, “सुनो, मैं ने आज के दिन तुम को और तुम्हारी भूमि को भी फ़िरौन के लिये मोल लिया है; देखो, तुम्हारे लिये यहाँ बीज है, इसे भूमि में बोओ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योसेफ़ ने लोगों से कहा, “मैंने फ़रोह के लिए आपको तथा आपकी भूमि को आज खरीद लिया है, अब आपके लिये यह बीज दिया है कि आप अपनी ज़मीन पर इस बीज को बोना और खेती करना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यूसुफ ने प्रजा के लोगों से कहा, “सुनो, मैंने आज के दिन तुम को और तुम्हारी भूमि को भी फ़िरौन के लिये मोल लिया है #; देखो, तुम्हारे लिये यहाँ बीज है, इसे भूमि में बोओ।