Genesis 47:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jo kuchh upaje usaka panchamansh firaun ko dena, bakee char ansh tumhare rahenge, ki tum use apane kheton mane boo, aur apane apane balabachchon aur ghar ke aur logon samet khaya karo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फसल काटने के समय तुम लोग फसल का पाँचवाँ हिस्सा फ़िरौन को अवश्य देना। तुम लोग अपने लिए पाँच में से चार हिस्से रख सकते हो। तुम लोग उस बीज को जिसे भोजन और बोने के लिए रखोगे उसे दूसरे वर्ष उपयोग में ला सकोगे। अब तुम अपने परिवारों और बच्चों को खिला सकते हो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम फसल की कटाई के समय उपज का पाँचवाँ अंश फरओ को दोगे। शेष चार अंश तुम्‍हारे होंगे। अर्थात् प्रत्‍येक अंश खेत के बीज के लिए, तुम्‍हारे एवं परिवार के सदस्‍यों के लिए तथा छोटे बच्‍चों के आहार के लिए होगा।’
Hindi Bible HHBD
और जो कुछ उपजे उसका पंचमांश फिरौन को देना, बाकी चार अंश तुम्हारे रहेंगे, कि तुम उसे अपने खेतों मंे बोओ, और अपने अपने बालबच्चों और घर के और लोगों समेत खाया करो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जो कुछ उपजे उसका पंचमांश फ़िरौन को देना, बाकी चार अंश तुम्हारे रहेंगे कि तुम उसे अपने खेतों में बोओ, और अपने अपने बाल–बच्‍चों और घर के अन्य लोगों समेत खाया करो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और जब उपज आयेगी उसमें से फ़रोह को पांचवां भाग देना होगा और शेष चार भाग आपके होंगे; ज़मीन में बोने के बीज के लिये और आप, आपके परिवार और आपके बच्चों के भोजन के लिये होंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो कुछ उपजे उसका पंचमांश फ़िरौन को देना, बाकी चार अंश तुम्हारे रहेंगे कि तुम उसे अपने खेतों में बोओ, और अपने-अपने बाल-बच्चों और घर के अन्य लोगों समेत खाया करो।”