Genesis 47:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab too apane bapadadon ke sang so jaaega, tab maain tujhe misr se utta le jakar unheen ke kabaaristan men rakoonga tab yoosufa ne kaha, maain tere vachan ke anusar karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसी जगह मुझे दफनाना जिस जगह मेरे पूर्वज दफनाए गए हैं। मुझे मिस्र से बाहर ले जाना और मेरे परिवार के कब्रिस्तान में दफनाना।” यूसुफ ने उत्तर दिया, “मैं वचन देता हूँ कि वही करूँगा जो आप कहते हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वरन् जब मैं अपने मृत पूर्वजों के साथ सोऊं तब मुझे मिस्र देश से ले जाना और मेरे पूर्वजों के कब्रिस्तान में गाड़ना।’ यूसुफ ने उत्तर दिया, ‘मैं आपके वचन के अनुसार करूँगा।’
Hindi Bible HHBD
जब तू अपने बापदादों के संग सो जाएगा, तब मैं तुझे मि से उठा ले जाकर उन्हीं के कबरिस्तान में रखूंगा; तब यूसुफ ने कहा, मैं तेरे वचन के अनुसार करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब मैं अपने बापदादों के संग सो जाऊँगा, तब तू मुझे मिस्र से उठा ले जाकर उन्हीं के क़ब्रिस्तान में रखेगा।” तब यूसुफ ने कहा, “मैं तेरे वचन के अनुसार करूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मैं चिर-निद्रा में अपने पूर्वजों से जा मिलूं, तब मुझे मिस्र देश से ले जाना और पूर्वजों के साथ उन्हीं के पास मुझे दफ़नाना.” योसेफ़ ने कहा, “मैं ऐसा ही करूंगा जैसा आपने कहा है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब मैं अपने बापदादों के संग सो जाऊँगा, तब तू मुझे मिस्र से उठा ले जाकर उन्हीं के कब्रिस्तान में रखेगा।” तब यूसुफ ने कहा, “मैं तेरे वचन के अनुसार करूँगा।”