Genesis 48:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab israael ne apana dahina hath baddhakar aepraaim ke sir par jo chhotta tha, aur apana bayan hath baddhakar manashsho ke sir par rakh diya us ne to jan boojhkar aeesa kiya naheen to jetta manashsho hee tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु इस्राएल ने अपने हाथों की दिशा बदलकर अपने दायें हाथ को छोटे लड़के एप्रैम के सिर पर रखा और तब बायें हाथ को इस्राएल ने बड़े लड़के मनश्शे के सिर पर रखा। यद्यपि मनश्शे का जन्म पहले हुआ था
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएल ने अपना दाहिना हाथ बढ़ाकर उसे एफ्रइम के सिर पर रखा। एफ्रइम कनिष्ठ पुत्र था। उन्होंने अपना बायां हाथ आड़ा करके मनश्शे के सिर पर रखा। मनश्शे ज्येष्ठ पुत्र था।
Hindi Bible HHBD
तब इस्राएल ने अपना दहिना हाथ बढ़ाकर एप्रैम के सिर पर जो छोटा था, और अपना बायां हाथ बढ़ाकर मनश्शे के सिर पर रख दिया; उस ने तो जान बूझकर ऐसा किया; नहीं तो जेठा मनश्शे ही था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब इस्राएल ने अपना दाहिना हाथ बढ़ाकर एप्रैम के सिर पर जो छोटा था, और अपना बायाँ हाथ बढ़ाकर मनश्शे के सिर पर रख दिया; उसने जान बूझकर ऐसा किया नहीं तो जेठा मनश्शे ही था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु इस्राएल ने अपना दायां हाथ छोटे बेटे एफ्राईम के सिर पर तथा अपना बायां हाथ मनश्शेह के सिर पर रखा. याकोब ने जानबूझकर ऐसा किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब इस्राएल ने अपना दाहिना हाथ बढ़ाकर एप्रैम के सिर पर जो छोटा था, और अपना बायाँ हाथ बढ़ाकर मनश्शे के सिर पर रख दिया; उसने तो जान बूझकर ऐसा किया; नहीं तो जेठा मनश्शे ही था।