Genesis 48:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake pita ne kaha, nahee, sun, he mere putra, maain is bat ko bhlee bhanti janata hoon: yadhyapi is se bhee manushyon kee ek mandlee utpann hogee, aur yah bhee mahana ho jaega, taubhee isaka chhotta bhai is se adhaik mahan ho jaega, aur usake vansh se bahut see jaatiyan nikalengee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु उसके पिता ने तर्क दिया और कहा, “पुत्र, मैं जानता हूँ। मनश्शे का जन्म पहले है और वह महान होगा। वह बहुत से लोगों का पिता भी होगा। किन्तु छोटा भाई बड़े भाई से बड़ा होगा और छोटे भाई का परिवार उससे बहुत बड़ा होगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु उसके पिता ने उसकी बात अस्‍वीकार कर दी। उन्‍होंने कहा, ‘मैं जानता हूँ, मेरे पुत्र, मैं जानता हूँ। मनश्‍शे भी एक राष्‍ट्र बनेगा। वह भी महान बनेगा। फिर भी उसका छोटा भाई उससे अधिक महान होगा। उसके वंशजों से अनेक राष्‍ट्रों का उद्भव होगा।’
Hindi Bible HHBD
उसके पिता ने कहा, नहीं, सुन, हे मेरे पुत्रा, मैं इस बात को भली भांति जानता हूं: यद्यपि इस से भी मनुष्यों की एक मण्डली उत्पन्न होगी, और यह भी महान् हो जाएगा, तौभी इसका छोटा भाई इस से अधिक महान हो जाएगा, और उसके वंश से बहुत सी जातियां निकलेंगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके पिता ने कहा, “नहीं; सुन, हे मेरे पुत्र, मैं इस बात को भली भाँति जानता हूँ: यद्यपि इस से भी मनुष्यों की एक मण्डली उत्पन्न होगी, और वह भी महान् हो जाएगा, तौभी इसका छोटा भाई इससे अधिक महान् हो जाएगा, और उसके वंश से बहुत सी जातियाँ निकलेंगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु उनके पिता ने कहा, “मुझे पता है मेरे पुत्र; यह भी महान बन जाएगा, और बढ़ेगा तो भी उसका छोटा भाई उससे महान हो जाएगा तथा उससे कई जातियां निकलेंगी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके पिता ने कहा, “नहीं, सुन, हे मेरे पुत्र, मैं इस बात को भली भाँति जानता हूँ यद्यपि इससे भी मनुष्यों की एक मण्डली उत्पन्न होगी, और यह भी महान हो जाएगा, तो भी इसका छोटा भाई इससे अधिक महान हो जाएगा, और उसके वंश से बहुत सी जातियाँ निकलेंगी।”