Genesis 48:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain tujh ko tere bhaiyon se aadhaik boomi ka aek bhag deta hoo, jisako maain ne aemoriyon ke hath se apanee talavar aur dhanush ke bal se le liya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने तुमको ऐसा कुछ दिया है जो तुम्हारे भाईयों को नहीं दिया है। मैं तुमको वह पहाड़ देता हूँ जिसे मैंने एमोरी लोगों से जीता था। उस पहाड़ के लिए मैंने अपनी तलवार और अपने धनुष से युद्ध किया था और मेरी जीत हुई थी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके अतिरिक्‍त मैंने तेरे भाइयों की अपेक्षा तुझे एक ढलुआ पहाड़ी क्षेत्र प्रदान किया है, जिसे मैंने अम्‍मोरी जाति के अधिकार से अपनी तलवार और धनुष के बल से छीना है।’
Hindi Bible HHBD
और मैं तुझ को तेरे भाइयों से अधिक भूमि का एक भाग देता हूं, जिसको मैं ने एमोरियों के हाथ से अपनी तलवार और धनुष के बल से ले लिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं तुझ को तेरे भाइयों से अधिक भूमि का एक भाग देता हूँ, जिसको मैं ने एमोरियों के हाथ से अपनी तलवार और धनुष के बल से ले लिया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुम्हें तुम्हारे भाइयों से बढ़कर हिस्सा ज्यादा दे रहा हूं—वह भाग, जो मैंने अमोरियों से अपनी तलवार एवं धनुष के द्वारा पाया था.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं तुझको तेरे भाइयों से अधिक भूमि का एक भाग देता हूँ #, जिसको मैंने एमोरियों के हाथ से अपनी तलवार और धनुष के बल से ले लिया है।”