Genesis 49:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne yah kahakar unako agyaa dee, ki maain apane logon ke sath milane par hoon: isaaliye mujhe hittee aepraen kee boomivalee gufaa men mere bapadadon ke sath mittee dena,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब इस्राएल ने उनको एक आदेश दिया। उसने कहा, “जब मैं मरूँ तो मैं अपने लोगों के बीच रहना चाहता हूँ। मैं अपने पूर्वजों के साथ हित्ती एप्रोन के खेतों की गुफा में दफनाया जाना चाहता हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने उनको यह आज्ञा दी, ‘मैं अपने मृत पूर्वजों में जाकर मिलने वाला हूं। मुझे मेरे पूर्वजों की गुफा में, जो हित्ती जातीय एप्रोन की भूमि में है, गाड़ना।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने यह कहकर उनको आज्ञा दी, कि मैं अपने लोगों के साथ मिलने पर हूं: इसलिये मुझे हित्ती एप्रोन की भूमिवाली गुफा में मेरे बापदादों के साथ मिट्टी देना,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने यह कहकर उनको आज्ञा दी, “मैं अपने लोगों के साथ मिलने पर हूँ: इसलिये मुझे हित्ती एप्रोन की भूमिवाली गुफा में मेरे बापदादों के साथ मिट्टी देना,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब इस्राएल ने कहा, “मुझे मेरे पूर्वजों की उसी गुफ़ा में दफनाना, जो एफ्रोन हित्ती के खेत में है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने यह कहकर उनको आज्ञा दी, “मैं अपने लोगों के साथ मिलने पर हूँ: इसलिए मुझे हित्ती एप्रोन की भूमिवाली गुफा में मेरे बापदादों के साथ मिट्टी देना #,