Genesis 49:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah agyaa jab yakoob apane putraen ko de chuka, tab apane panv khatt par samett praan chhode, aur apane logon men ja mila.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अपने पुत्रों से बातें समाप्त करने के बाद याकूब लेट गया, पैरों को अपने बिछौने पर रखा और मर गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब याकूब अपने पुत्रों को आज्ञा दे चुके, उन्‍होंने पलंग पर अपने पैर समेट लिये और अन्‍तिम सांस ली और यों अपने मृत पूर्वजों में जाकर मिल गए।
Hindi Bible HHBD
यह आज्ञा जब याकूब अपने पुत्रों को दे चुका, तब अपने पांव खाट पर समेट प्राण छोड़े, और अपने लोगों में जा मिला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
याक़ूब जब अपने पुत्रों को यह आज्ञा दे चुका, तब अपने पाँव खाट पर समेट प्राण छोड़े, और अपने लोगों में जा मिला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब याकोब अपने पुत्रों को ये आदेश दे चुके, तब उन्होंने अपने पैर अपने बिछौने पर कर लिए तथा आखिरी सांस ली, वे अपने पूर्वजों से जा मिले.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
याकूब जब अपने पुत्रों को यह आज्ञा दे चुका, तब अपने पाँव खाट पर समेट प्राण छोड़े, और अपने लोगों में जा मिला।