Genesis 49:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too jo jal kee nain ubalanevala haai, isaliye auron se shraeshtt n ttharega kyonki too apane pita kee khatt par chaddha, tab too ne usako ashuuddh kiya vaha mere bichhaune par chaddh gaya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तुम बाढ़ की तंरगों की तरह प्रचण्ड हो। तुम मेरे सभी पुत्रों से अधिक महत्व के नहीं हो सकोगे। तुम उस स्त्री के साथ सोए जो तुम्हारे पिता की थी। तुमने अपने पिता के बिछौने को सम्मान नहीं दिया।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू जल के झाग के सदृश अस्थिर है। तू श्रेष्ठ नहीं रहेगा। क्योंकि तू अपने पिता की शय्या पर चढ़ा था, तूने उसे अपवित्र किया था, तू मेरे बिछौने पर चढ़ा था।
Hindi Bible HHBD
तू जो जल की नाईं उबलनेवाला है, इसलिये औरों से श्रेष्ठ न ठहरेगा; क्योंकि तू अपने पिता की खाट पर चढ़ा, तब तू ने उसको अशुद्ध किया; वह मेरे बिछौने पर चढ़ गया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू जो जल के समान उबलनेवाला है, इसलिये दूसरों से श्रेष्ठ न ठहरेगा; क्योंकि तू अपने पिता की खाट पर चढ़ा, तब तू ने उसको अशुद्ध किया; वह मेरे बिछौने पर चढ़ गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जो अशांत पानी के समान उग्र हैं, इसलिये तुम महान न बनोगे, क्योंकि तुमने अपने पिता के बिछौने को अशुद्ध किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू जो जल के समान उबलनेवाला है, इसलिए दूसरों से श्रेष्ठ न ठहरेगा; क्योंकि तू अपने पिता की खाट पर चढ़ा, तब तूने उसको अशुद्ध किया; वह मेरे बिछौने पर चढ़ गया।