Genesis 49:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he mere jeev, unake marma men n pad, he meree mahima, unakee sabha men mat mila kyonki unhon ne kop se manushyon ko ghaat kiya, aur apanee hee ichchha par chalakara baailon kee poonchhen kattee haain..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने गुप्त रूप से बुरी योजनाएँ बनाईं। मेरी आत्मा उनकी योजना का कोई अंश नहीं चाहती। मैं उनकी गुप्त बैठकों को स्वीकार नहीं करूँगा। उन्होंने आदमियों की हत्या की जब वे क्रोध में थे और उन्होंने केवल विनोद के लिए जानवरों को चोट पहुँचाई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ मेरे प्राण! उनकी गुप्‍त बैठक में भाग मत ले, ओ मेरी आत्‍मा! उनकी सभा से सहयोग मत कर। क्‍योंकि वे अपने क्रोध में मनुष्‍यों की हत्‍या करते हैं। वे अपनी असंयमित इच्‍छा के कारण बैलों को लंगड़ा बनाते हैं।
Hindi Bible HHBD
हे मेरे जीव, उनके मर्म में न पड़, हे मेरी महिमा, उनकी सभा में मत मिल; क्योंकि उन्हों ने कोप से मनुष्यों को घात किया, और अपनी ही इच्छा पर चलकर बैलों की पूंछें काटी हैं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मेरे जीव, उनके मर्म में न पड़, हे मेरी महिमा, उनकी सभा में मत मिल; क्योंकि उन्होंने कोप से मनुष्यों को घात किया, और अपनी ही इच्छा पर चलकर बैलों को पंगु बनाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ऐसा कभी न हो कि मुझे उनकी सभा में जाना पड़े, मैं उनकी सभाओं से न जुडूं, क्योंकि गुस्से में उन्होंने मनुष्यों को मार डाला तथा सनक में उन्होंने बैलों की नसें काट दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मेरे जीव, उनके मर्म में न पड़, हे मेरी महिमा, उनकी सभा में मत मिल; क्योंकि उन्होंने कोप से मनुष्यों को घात किया, और अपनी ही इच्छा पर चलकर बैलों को पंगु बनाया।