Genesis 49:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dhaikkar unake kop ko, jo prachand tha aur unake rosh ko, jo nirday tha maain unhen yakoob men alag alag aur israael men tittr bittr kar doonga..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनका क्रोध एक अभिशाप है। ये अत्याधिक कठोर और अपने पागलपन में क्रोधित हैं। याकूब के देश में इनके परिवारों की अपनी भूमि नहीं होगी। वे पूरे इस्राएल में फैलेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनके क्रोध को धिक्कार है, क्योंकि वह प्रचण्ड है। उनके रोष को धिक्कार है, क्योंकि वह निर्दय है। मैं उन्हें याकूब के देश में विभाजित करूँगा; उन्हें इस्राएल में तितर-बितर करूँगा।
Hindi Bible HHBD
धिक्कार उनके कोप को, जो प्रचण्ड था; और उनके रोष को, जो निर्दय था; मैं उन्हें याकूब में अलग अलग और इस्राएल में तित्तर बित्तर कर दूंगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
धिक्कार उनके कोप को, जो प्रचण्ड था; और उनके रोष को, जो निर्दय था; मैं उन्हें याक़ूब में अलग अलग और इस्राएल में तितर बितर कर दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शापित है उनका क्रोध जो भीषण हैं और उनका ऐसा गुस्सा, जो निर्दयी और क्रूर है! मैं उन्हें याकोब में बांट दूंगा. और उन्हें इस्राएल में तितर-बितर कर दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
धिक्कार उनके कोप को, जो प्रचण्ड था; और उनके रोष को, जो निर्दय था; मैं उन्हें याकूब में अलग-अलग और इस्राएल में तितर-बितर कर दूँगा।