Genesis 7:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur kya manushy, kya pashu, kya renganevale jantu, kya akash ke pakshae, jo jo boomi par the, so sab prathvee par se mitt gaae keval nooh, aur jitane usake sang jahaj men the, ve hee bach gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस तरह परमेश्वर ने पृथ्वी के सभी जीवित हर एक मनुष्य, हर एक जानवर, हर एक रेंगने वाले जीव और हर एक पक्षी को नष्ट कर दिया। वे सभी पृथ्वी से खत्म हो गए। केवल नूह, उसके साथ जहाज में चढ़े लोगों और जानवरों का जीवन बचा रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने भूमि पर रहनेवाले प्रत्‍येक जीवित प्राणी को, मनुष्‍य और पशु को, रेंगनेवाले जन्‍तुओं को, आकाश के पक्षियों को मिटा डाला। वे पृथ्‍वी से मिटा डाले गए। केवल नूह और उसके साथ जलयान में रहनेवाले बच गए।
Hindi Bible HHBD
और क्या मनुष्य, क्या पशु, क्या रेंगनेवाले जन्तु, क्या आकाश के पक्षी, जो जो भूमि पर थे, सो सब पृथ्वी पर से मिट गए; केवल नूह, और जितने उसके संग जहाज में थे, वे ही बच गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और क्या मनुष्य, क्या पशु, क्या रेंगनेवाले जन्तु, क्या आकाश के पक्षी, जो जो भूमि पर थे सब पृथ्वी पर से मिट गए; केवल नूह, और जितने उसके संग जहाज में थे, वे ही बच गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रकार याहवेह ने पृथ्वी के सभी मनुष्य, पशु, रेंगनेवाले जंतु आकाश के पक्षी, सभी को नाश कर दिया. केवल नोहा और उनका परिवार तथा जो जीव-जन्तु जहाज़ में थे, वही बचे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और क्या मनुष्य, क्या पशु, क्या रेंगनेवाले जन्तु, क्या आकाश के पक्षी, जो-जो भूमि पर थे, सब पृथ्वी पर से मिट गए; केवल नूह, और जितने उसके संग जहाज में थे, वे ही बच गए।