Genesis 8:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur parameshvar ne nooh kee, aur jitane banaaile pashu, aur ghareloo pashu usake sang jahaj men the, un sabhon kee sudhai lee: aur parameshvar ne prathvee par pavan bahai, aur jal ghattne laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लेकिन परमेश्वर नूह को नहीं भूला। परमेश्वर ने नूह और जहाज़ में उसके साथ रहने वाले सभी पशुओं और जानवरों को याद रखा। परमेश्वर ने पृथ्वी पर आँधी चलाई और सारा जल गायब होने लगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्‍वर ने नूह एवं उन समस्‍त वन-पशुओं और पालतू पशुओं की सुध ली, जो जलयान में उसके साथ थे। उसने पृथ्‍वी पर हवा बहायी और जल घटने लगा।
Hindi Bible HHBD
और परमेश्वर ने नूह की, और जितने बनैले पशु, और घरेलू पशु उसके संग जहाज में थे, उन सभों की सुधि ली: और परमेश्वर ने पृथ्वी पर पवन बहाई, और जल घटने लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु परमेश्‍वर ने नूह और जितने बनैले पशु और घरेलू पशु उसके संग जहाज में थे, उन सभों की सुधि ली: और परमेश्‍वर ने पृथ्वी पर पवन बहाई, और जल घटने लगा;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर परमेश्वर ने नोहा और सभी जंगली जानवरों और घरेलू पशुओं को याद किया जो जहाज़ में थे और एक हवा चलाई. तब पानी सूखने लगे और धीरे धीरे पानी कम होने लगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परमेश्वर ने नूह और जितने जंगली पशु और घरेलू पशु उसके संग जहाज में थे, उन सभी की सुधि ली #: और परमेश्वर ने पृथ्वी पर पवन बहाई, और जल घटने लगा।