Genesis 8:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kya pakshae, kya pashu, kya sab bhanti ke renganevale jantu jo prathvee par rengate haai, jitane shareeradhaaree jeevajantu tere sang haai, us sab ko apane sath nikal le a, ki prathvee par un se bahut bachche utpann hon aur ve foolen-fale, aur prathvee par faail jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर एक जीवित प्राणी, सभी पक्षियों, जानवरों तथा पृथ्वी पर रेंगने वाले सभी को जहाज़ के बाहर लाओ। ये जानवर अनेक जानवर उत्पन्न करेंगे और पृथ्वी को फिर भर देंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरे साथ जो जीवित प्राणी, अर्थात् पशु-पक्षी, धरती पर रेंगनेवाले जन्‍तु हैं, उन्‍हें भी तू जलयान से बाहर निकाल ले जिससे वे पृथ्‍वी पर झुण्‍ड के झुण्‍ड उत्‍पन्न करें, अत्‍यन्‍त फलवन्‍त हों, और पृथ्‍वी में भर जाएं।’
Hindi Bible HHBD
क्या पक्षी, क्या पशु, क्या सब भांति के रेंगनेवाले जन्तु जो पृथ्वी पर रेंगते हैं, जितने शरीरधारी जीवजन्तु तेरे संग हैं, उस सब को अपने साथ निकाल ले आ, कि पृथ्वी पर उन से बहुत बच्चे उत्पन्न हों; और वे फूलें- फलें, और पृथ्वी पर फैल जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या पक्षी, क्या पशु, क्या सब भाँति के रेंगनेवाले जन्तु जो पृथ्वी पर रेंगते हैं–जितने शरीरधारी जीवजन्तु तेरे संग हैं, उन सब को अपने साथ निकाल ले आ कि पृथ्वी पर उनसे बहुत बच्‍चे उत्पन्न हों; और वे फूले–फलें, और पृथ्वी पर फैल जाएँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और सभी पशु, सभी पक्षी व जानवर, पृथ्वी पर रेंगनेवाले सभी को भी बाहर लाकर छोड़ दो ताकि ये जानवर अनेक जानवर उत्पन्‍न करेंगे, और फलवंत होकर पृथ्वी को फिर भर देंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या पक्षी, क्या पशु, क्या सब भाँति के रेंगनेवाले जन्तु जो पृथ्वी पर रेंगते हैं; जितने शरीरधारी जीव-जन्तु तेरे संग हैं, उन सब को अपने साथ निकाल ले आ कि पृथ्वी पर उनसे बहुत बच्चे उत्पन्न हों; और वे फूलें-फलें, और पृथ्वी पर फैल जाएँ।”