Genesis 8:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur sab chaupaa, renganevale jantu, aur pakshae, aur jitane jeevajantu prathvee par chalate firate haai, so sab jati jati karake jahaja men se nikal aae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सभी जानवरों, सभी रेंगने वाले जीवों और सभी पक्षियों ने जहाज़ को छोड़ दिया। सभी जानवर जहाज़ से नर और मादा के जोड़े में बाहर आए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सब पशु, रेंगनेवाले जन्‍तु, पक्षी तथा धरती के समस्‍त गतिमान जीव अपनी जाति के अनुसार जलयान से बाहर निकल आए।
Hindi Bible HHBD
और सब चौपाए, रेंगनेवाले जन्तु, और पक्षी, और जितने जीवजन्तु पृथ्वी पर चलते फिरते हैं, सो सब जाति जाति करके जहाज़ में से निकल आए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सब चौपाए, रेंगनेवाले जन्तु, और पक्षी, और जितने जीवजन्तु पृथ्वी पर चलते फिरते हैं, सब जाति जाति करके जहाज में से निकल आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सभी पशु, रेंगनेवाले जंतु, सभी पक्षी—सभी प्राणी जो पृथ्वी पर रेंगते हैं, जहाज़ से बाहर आ गये.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सब चौपाए, रेंगनेवाले जन्तु, और पक्षी, और जितने जीवजन्तु पृथ्वी पर चलते फिरते हैं, सब जाति-जाति करके जहाज में से निकल आए।