Genesis 9:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maai tumhare sath apanee is vacha ko poora karoonga ki sab praanee fir jalapralay se nash n honge: aur prathvee ke nash karane ke liye fir jalapralay n hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुमको वचन देता हूँ, “जल की बाढ़ से पृथ्वी का सारा जीवन नष्ट हो गया था। किन्तु अब यह कभी नहीं होगा। अब बाढ़ फिर कभी पृथ्वी के जीवन को नष्ट नहीं करेगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तुम्हारे साथ यह विधान स्थापित करता हूं कि फिर कभी जल-प्रलय से प्राणी नष्ट न होंगे। पृथ्वी का विनाश करने के लिए फिर कभी जल-प्रलय न होगा।’
Hindi Bible HHBD
और मै तुम्हारे साथ अपनी इस वाचा को पूरा करूंगा; कि सब प्राणी फिर जलप्रलय से नाश न होंगे: और पृथ्वी के नाश करने के लिये फिर जलप्रलय न होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं तुम्हारे साथ अपनी यह वाचा बाँधता हूँ कि सब प्राणी फिर जल–प्रलय से नष्ट न होंगे: और पृथ्वी का नाश करने के लिये फिर जल–प्रलय न होगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुम्हारे साथ अपनी इस वाचा को पूरी करूंगा कि अब मैं जलप्रलय के द्वारा सभी प्राणियों और पृथ्वी को कभी नाश नहीं करूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं तुम्हारे साथ अपनी यह वाचा बाँधता हूँ कि सब प्राणी फिर जल-प्रलय से नाश न होंगे और पृथ्वी का नाश करने के लिये फिर जल-प्रलय न होगा।”